अर्नब गोस्वामी तथा उनके परिवार वालों के साथ किये गए दुर्बयवहार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

नंदकिशोर अग्रवाल/पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल)। पिथौरा में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष तिवारी स्वप्निल तिवारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू के मार्गदर्शन में बैठक आहूत की गई जिसमें राष्ट्रीय संवाददाता अर्नब गोस्वामी एवम उनके परिवार के साथ किये गए दुर्ब्यावहार के लिए सभी ने एक स्वर में निंदा प्रस्ताव पारित किया। तत्पश्चात श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पिथौरा के द्वारा जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू की उपस्थिति में समस्त श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों के द्वारा एसडीएम श्री गोलछा जी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषी लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने इसे प्रेस की आजादी पर खतरा बताते हुवे कहा कि पत्रकार अपना सारा दिन मेहनत कर सच्चाई को सामने ला कर समाज की बुराई को मिटाने की कोशिश करता है,वहीं कुछ असामाजिक तत्व समाज के चौथे स्तम्भ पर वार कर हमारा मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसी कड़ी में ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने कर्तब्यों के प्रति हमेशा सजग हैं और रहेंगे।तथा तथा निर्भीक हो कर अपने कार्य को अंजाम देंगे।हमारे साथी अर्नब गोस्वामी तथा उनके परिवार के साथ हुवे दुर्बयवहार पर महामहिम राष्ट्रपति जी से आग्रह करते हैं कि दोषियों पर तुंरत कानूनी कार्यवाही करवाने हेतु शासन को निर्देशित करें।जिससे समस्त पत्रकार जगत निर्भीक हो कर अपने कर्तब्यों का निर्वाहन कर सके।इस अवसर पर वरिस्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिन्हा, पवन गुप्ता, राजेश मिश्रा,रमेश सिन्हा,राजेश बंसल,सुरेंद्र पांडेय,लोचन चौहान,लोकनाथ खूंटे सहित तमाम श्रमजीवी पत्रकार उपस्थित थे।

























