रिजल्ट

NEET Counselling के पहले राउंड का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, NEET First Round Counselling: जो कैंडीडेट्स पहले राउंड के काउंसिलिंग के लिए रजिस्टर किए गए हैं वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं ।

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee) गुरुवार को नीट क्वालीफाइड कैंडीडेट्स (NEET qualified candidates) के पहले राउंड के सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट आज जारी करेगी. यह रिजल्ट 15 परसेंट ऑल इंडिया कोटा के तहत केंद्रीय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जेआईपीएमईआर, ईएसआईसी और एएफएमसी जैसे कॉलेजों में एडमिशन के लिए किया जाता है. जो कैंडीडेट्स पहले राउंड के काउंसिलिंग के लिए रजिस्टर किए गए हैं वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

28 अक्टूबर को शुरू हुई थी प्रक्रिया
इसके लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग की प्रक्रिया 28 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 2 नवंबर को खत्म हो गई. पेमेंट और च्वाइस भरने और लॉक करने का ऑप्शन 2 नवंबर तक उपलब्ध था. सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया 4 नवंबर तक चली और आज रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है. जिन कैंडीडेट्स को बीडीएस या एमबीबीएस सीटें एलॉट की जाएंगी उन्हें 6 से लेकर 12 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
18 नवंबर से शुरू होगी दूसरे राउंड की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 नवंबर से 22 नवंबर के बीच की जाएगी. दूसरे राउंज के सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट 25 नवंबर को घोषित किया जाएगा. वहीं मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 10 दिसंबर से शुरू किया जाएगा और 14 दिसंबर को यह प्रक्रिया खत्म होगी. इसके लिए परिणामों की घोषणा 17 दिसंबर को की जाएगी।।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!