महासमुंद : मरार समाज ने किया शिक्षकों का सम्मान

मरार पटेल समाज जिला महासमुंद के तत्वधान मे प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की स्मृति में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 125 प्रतिभावान शिक्षिकाओं को सम्मान किया गया। महासमुंद के शंकराचार्य भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मां शाकभंरी देवी की पूजा अर्चना व आरती कर की गई

झ्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पवन साय प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र नायक प्रदेशाध्यक्ष (को ) मरार समाज वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज, लोचन पटेल प्रदेश संरक्षक मरार समाज, ललित पटेल प्रदेश महामंत्री मरार समाज पवन पटेल जिलाध्यक्ष मरार समाज महासमुंद मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सावित्री बाई फुले के जीवन और उनके कार्याें पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की बाद कही। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रत्येक विकासखंड से 5 प्रतिभावन विशेष योग्यता रखनेे वाली शिक्षिकाओं सहित मरार समाज के 125 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान श्रीफल, स्मृति चिन्ह व कलम भेंट कर अतिथियों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अनंत राम पटेल, रमेश पटेल, बसंत सिन्हा, लोकेश्वरी धु्रव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, धनमति यादव सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद, रानी पटेल सदस्य जिला पंचायत रायपुर, बधुबाला रात्रे सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद सहित बड़ी संख्या में मरार समाज के लोग उपस्थित रहे।

























