खरसिया

खरसिया में हुए फैशन शो में मिस खरसिया बनी अमीषा अग्रवाल, मिस्टर खरसिया बने शुभम गोयल

खरसिया ( काकाखबरीलाल)। विगत रविवार को स्थानीय होटल पंचवटी मे ए एस ए प्रोडक्शन का फैशन शो मिस्टर एंड मिस खरसिया छत्तीसगढ़ 2020 का ग्रैंड फिनाले होटल पंचवटी में बड़े ही गरिमामय वातावरण में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि श्रीमति पूर्णिमा विजय जयसवाल जिला पंचायत सदस्य रायगढ़,अध्यक्षता श्रीमति जयंती राम शर्मा पार्षद खरसिया, विशिष्ट अतिथि रुपेन्द्र जयसवाल अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खरसिया , श्रीमति अर्चना गर्ग सामाजिक कार्यकर्ता के आतिथ्य में ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , जिसमें बड़ी संख्या में शहर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से युवाओं ने भाग लिया,फिनाले के जजमेंट शहदाब मिर्जा मोस्ट इस्टाय्लीस्ट मेन ऑफ इंडिया 2017 ,मिस ट्विंकल टंडन मिस इंडिया खादी 2018, अरशद अहमद स्पेशल गेस्ट , साथ ही प्रोड्यूसर मिस्टर राहुल डिसलहरे को आमंत्रित किया गया था ,और साथ ही फेशन माडल मिस सृष्टि वर्मा , मुस्कान वर्मा , प्रियंका शर्मा शो में स्टापर के रूप में उपस्थित थे ।

मिस्टर खरसिया, शुभम गोयल


फिनाले में पार्टिसिपेट करने वाले युवकों में दुर्गेश शर्मा,योगेश चौहान, खिरोधर झा झारखंड,नीलेश गबेल,भूपेंद्र डनसेना,शुभम गोयल कटघोरा, बब्बू राजपूत सक्ति ,कृष्णा शर्मा, प्रिंस कुमार सिंग,करण शर्मा और युवतीयो में सविता पटेल रायपुर,राशि मिश्रा भिलाई, प्रियंका गबेल ,अन्वेषा साहू, पायल मित्तल, रानी साहू, तान्या मिश्रा, कंचन साव ,विनीता पटेल,अनामिका केशरी,दीपिका साहू थे । फिनाले में आये सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी ,कार्यक्रम के जजों के द्वारा उनकी प्रस्तुतियों के देखते हुऐ , मिस्टर खरसिया शुभम गोयल कटघोरा , मिस खरसिया अमीषा अग्रवाल खरसिया को चयनित किया।

मिस खरसिया – अमीषा अग्रवाल
मंच संचालन करते हुए गौरव दुनिया चीफ एडिटर अमित साहू

युवतियों के प्रेजेंटेशन के लिऐ आकर्षक परिधान की व्यवस्था रेडलिली के द्वारा किया गया था ,साथ ही तीनो शो स्टॉपर लड़कियों को मिसेज ज्योति केशरवानी खूबसूरत मेकओवर के द्वारा मेकअप दिया गया था, कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष तौर पर रेडलीली के संचालक मुकेश गर्ग ने बहुत सहयोग प्रदान किया , मंच का संचालन अमित साहू ( चीफ एडिटर गौरव दुनियाँ ) के द्वारा किया गया ,मिस & मिस्टर खरसिया छत्तीसगढ़ 2020 के आयोजक एवं कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए डायरेक्टर अमन शर्मा व एम. डी. योगेश गर्ग ने अपनी टीम की ओर से सभी दर्शको व नगर के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और आशा वक्त की कि आगे भी इसी प्रकार सभी का साथ मिलता रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!