छत्तीसगढ़

बसना में न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर 1 जुलाई को, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल देंगे सेवाएं

बसना। क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 1 जुलाई 2026 को विशेष न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल मरीजों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगे।
डॉ. अर्पित अग्रवाल एमबीबीएस एवं एमडी मेडिसिन, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षित हैं तथा उन्होंने डीएम न्यूरोलॉजी की उपाधि प्राप्त की है। वे गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ-साथ डीकेएस अस्पताल रायपुर में सहायक प्राध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में न्यूरो कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और उपचार किया जाएगा। इनमें सिरदर्द एवं माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), मिर्गी, डायबिटिक न्यूरोपैथी, नसों में कमजोरी, हाथ-पैरों में कंपन एवं सुन्नपन, चक्कर एवं बेहोशी, याददाश्त में कमी, हाथ-पैर, कमर और गर्दन के असहनीय दर्द सहित अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं शामिल हैं।
यह विशेष परामर्श शिविर 1 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के मरीजों एवं उनके परिजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। परामर्श एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 9303623130, 7773086100 एवं 7770868473 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!