अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी रोग एवं डायलिसिस संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर 1 जुलाई को

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा किडनी रोग एवं डायलिसिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष किडनी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 1 जुलाई 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. संदीप सिंघल मरीजों का परीक्षण करेंगे तथा किडनी रोग, डायलिसिस और उनसे जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे। डॉ. सिंघल ने एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) एवं डीएनबी नेफ्रोलॉजी की उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि किडनी रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके। अस्पताल में प्रतिदिन निःशुल्क एडवांस डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।
































