छत्तीसगढ़
अंकित आनंद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया

रायपुर(काकाखबरीलाल)। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कम्पनीज के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। शासन ने उन्हें राज्य शासन के ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव सहित पाॅवर कम्पनीज के चेयरमैन का प्रभार दिया है।पदभार ग्रहण करने के बाद चेयरमैन अंकित आनंद ने मुख्यमंत्री और शासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के आम आदमी, कृषि और उद्योगों का विद्युत से विकास लक्ष्य होगा। टीमवर्क के साथ काम करते हुए बिजली के मामलें में छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर बनाये रखना प्राथमिकता होगी।
AD#1


























