रायपुर
ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले अब हो जाएं सावधान,आज से अगर नियम तोड़ा तो जेब ढीली करनी पड़ेगी

(रायपुर काकाखबरीलाल). ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले अब हो जाएं सावधान। आज से अगर नियम तोड़ा तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योकि ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के खिलाफ आज से बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी रायपुर में आज से ट्रैफिक नियम को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। एसपी के निर्देश के बाद आज से राजधानी में अभियान चलाया जाएगा,जिसमें ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर सख्त कारवाई होगी। तीन सवारी, रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट, बिना नंबर, गलत नंबर वाली गाडिय़ां और ग्रामीण परमिट लेकर शहर सीमा क्षेत्र में चलने वाले ऑटो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कारवाई करने में जो पुलिसकर्मी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
AD#1

























