छत्तीसगढ़पिथौरा

प्रतिष्ठित कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार श्यामसुंदर एरन के आत्महत्या के दौरान मिले सुसाइडल नोट के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

-नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल)। विगत 27 जुलाई को श्यामसुंदर ऐरन ने अपने ही घर में छत के ऊपर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण दो बड़े ठेकेदार नितेश सिंघानिया और सुशील अग्रवाल को बताया था। विदित हो कि श्यामसुंदर ऐरन महासमुंद जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं एवं जिले में उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे ।जोकि पेशे से ठेकेदार थे तथा सभी से मिलनसार थे। उनके आत्महत्या को क्षेत्र के तमाम नेता, नगरवासी, तथा क्षेत्र के तमाम ठेकेदार पचा नहीं पा रहे हैं क्योंकि एक निर्भीक नेता एवं अदम्य साहसी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे ।उनके इस आत्मघाती कदम से क्षेत्र के लोग सकते में हैं पुलिस के द्वारा पंचनामा के बाद श्री श्याम सुंदर एरन का अंतिम संस्कार 27 जुलाई को शाम को ही कर दिया गया था। इस दौरान मिले सुसाइड नोट में 2 नामों के आधार पर नितेश सिंघानिया तथा सुशील अग्रवाल के खिलाफ f.i.r. पुलिस ने दर्ज कर ली है। एसडीओपी कौशलेंद्र देव पटेल के अनुसार टीआई के अवकाश पर हैं तथा श्याम सुंदर एवं का परिवार शोक संतृप्त है अतः मामले में अभी तेजी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी श्याम सुंदर एरन के असमय चले जाने से पूरा नगर स्तब्ध है। वही तमाम क्षेत्र के कांग्रेसियों ने श्याम सुंदर एरन को नम आंखों से विदाई देते हुए श्रद्धांजलि दी है तथा आरोपों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ईधर विश्वत सूत्रों के अनुसार महासमुंद न्यायालय से आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है।जिसके पश्चात श्यामसुन्दर एरन की पत्नी शारदा एरन द्वारा आरोपी नितेश सिंघानिया तथा सुशील अग्रवाल के खिलाफ दिनांक31जुलाई को धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!