आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए सरकार ने तय किए 750 रुपए, निजी लैब ले रहा 1600 रुपए

रायपुर(काकाखबरीलाल)। प्रदेश सरकार ने कोरोना के आरटी-पीसीआर टेस्ट नई दरे 6 दिसंबर को जारी की थी। दरों में 850 रुपए की कटौती करते हुए, 750 रुपए निर्धारित किए थे। बकायदा इसकी जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी स्वास्थ्य विभाग ने नई रेट लिस्ट सभी निजी अस्पतालों और लैबों को भेजी थी, क्योंकि आदेश को तत्काल प्रभाव से अमल में लाने के आदेश थे। मगर, आदेश को 3 दिन बीते चुके हैं, लेकिन अभी भी अब तक इसका पालन नहीं हो रहा है।
निजी लैब अभी भी 1,600 रुपए ही वसूल रहे हैं। कई टेस्ट करवाने वालों ने मीडिया को यह जानकारी दी। जिसके बाद हमने लैबों से संपर्क किया। जवाब मिला कि अभी सर्कुलर नहीं मिला है। दरें कम करने के पीछे सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध व्यक्ति जांच करवाएं। क्योंकि जितने ज्यादा टेस्ट होंगे, उतनी जल्दी मरीजों में संक्रमण की पहचान होगी और उनका इलाज शुरू हो सकेगा। इससे रिकवरी रेट बढ़ने और मृत्युदर में कमी आएगी मगर, अभी लैब प्रबंधक आदेश का इंतजार कर रहे है।
सभी संस्थानों को नई दरों की सूची ई-मेल के जरिए भेज दी गई है। आईएमए को भी भेजी गई है। शासन द्वारा तय दर से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जा सकता।
डॉ. सुभाष पांडेय, प्रवक्ता एवं संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग

























