रायपुर

संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए कपल, विरोध किया तो युवक ने दोस्तों को बुलवाकर की अधेड़ की पिटाई

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मेटल पार्क स्थित प्लाट में अश्लील हरकत कर रहे युवक युवती को मना करना प्लांट कर्मचारी को भारी पड़ गया। प्लांट कर्मचारी की इस हरकत से नाराज युवक ने अपने चाकू-डंडे से लैस दोस्तों को बुलाया और उसकी पिटाई कर दी। प्लांट मालिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा की धारा लगाकर कार्रवाई की है।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ शिकायत कारोबारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि मेटल पार्क में जानवी डोर कंपनी के नाम से उसका कारोबार है। राम सिंह साहू नाम का कर्मचारी वहां का काम देखता है। सोमवार की रात को अपने कंपनी से बाहर वो खड़ा था, इस दौरान पड़ोस में स्थित संजय तिवारी के यार्ड में रहने वाली लड़की और जफरूल के यार्ड में काम करने वाले लड़के को संदिग्ध अवस्था में देखा। दोनों को वहां से जाने के लिए मना किया, तो जफरूल के यार्ड में काम करने वाले लड़के ने उससे पहले बहस की और फिर अपने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी।

कर्मचारियों की सूचना पर प्लांट पहुंचा, तब तक वहां पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच चुकी थी। पेट्रोलिंग गाड़ी जाने के बाद कारोबारी जफरूल के यार्ड पहुंचकर विवाद का कारण पूछा, तो यार्ड में खड़ा पल्सर सवार युवक ने कारोबारी से विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। कारोबारी ने उक्त मामले की जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की है। कारोबारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!