धमतरी

शादी कार्यक्रम में जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 8 लोग घायल

धमतरी(काकाखबरीलाल)। शादी कार्यक्रम में बाजा बजाने युवकों को ले जा रही पिकअप डोंगरडूला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 8 लोगों को चोटें आई है। नगरी अस्पताल में उपचार के बाद 5 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

सोमवार को यह सड़क हादसा दोपहर करीब 3 बजे का है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक ग्राम बेलर से 15 युवकों की टीम शादी कार्यक्रम में बाजा बजाने के लिए ग्राम खल्लारी (बालोद) जा रहे थे। पिकअप क्रमांक सीजी 05 एजी 2135 में सवार होकर वे नगरी के आगे बिलभदर-डोंगरडूला के बीच | पहुंचे थे कि तभी पिक अप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में पन्द्रह में से 8 लोगों को चोटें आई है।

इनमें यतेन्द्र ध्रुव (25) पिता अशोक ध्रुव, हितेश पटेल (20) पिता कचरू राम पटेल, गोपेश कुमार (22) पिता अहिमत, तापेश्वर ध्रुव (16) पिता दशरथ राम सभी निवासी बोधसेमरा, सरवन कोर्राम (22) पिता रतिराम निवासी बेलर, सागर नेताम, योगेश मरकाम, परमेश्वर ध्रुव आदि को चोटें आई । राहगीरों की मदद से तत्काल उन्हें नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच युवकों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

इनमें से गोपेश कुमार को गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से रायपुर रिफर कर दिया गया। घायलों में यतेन्द्र ध्रुव को जिला अस्पताल के न्यू वार्ड में रखा गया है। शेष घायलों को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!