रायपुर

कोविड-19 का टीका उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर ठगी धड़ल्ले से , फोन पर भूलकर भी न दे ये जानकारी

रायपुर (काकाखबरीलाल). साइबर ठगी और जालसाजी में तेजी देखी जा रही है। हो रही है। इसे देखते हुए सरकार और पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने कहा है कि ड्रग अथॉरिटी के नाम पर कुछ फ्रॉड करने वाले लोग सीनियर सिटीजन को फोन करते हैं और वैक्सीन देने के नाम पर आधार और ओटीपी पूछते हैं। सरकार ने कहा है कि यह अपराधियों का काम है और ऐसी कोई जानकारी फोन पर कतई न दें। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया है। साइबर सेल को कई ऐसी शिकायतें मिली हैं, जिसमें साइबर ठग अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और कोविड-19 का टीका लगाने के लिए पंजीकरण कराने के नाम पर ई-मेल, आधार संख्या आदि की जानकारी मांग रहे हैं। ठगी का यह आलम सिर्फ देश में ही नहीं है। विदेशों में भी ऐसी घटनाएं देखी जा रही हैं। जालसाज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वैक्सीन से जुड़े फिशिंग कैंपेन चला रहे हैं। कैंपेन का मकसद यही है कि किसी भी तरह से लोगों को शिकार बनाकर उनके पर्सनल इनफॉरमेशन, पैसे और उनके मोबाइल-कंप्यूटर तक पहुंचा जा सके।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!