रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री नये वर्ष की पहली सुबह अचानक पहुंचे आम जनता के बीच

​सुबह की सैर पर गांधी उद्यान में लोगों को

दी नये साल की शुभकामनाएं

    काकाखबरीलाल रायपुर, 01 जनवरी 2018

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज नये वर्ष 2018 की पहली सुबह अचानक राजधानी रायपुर स्थित गांधी उद्यान में आम जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने वहां सुबह की सैर के लिए आए नागरिकों को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि गांधी उद्यान मुख्यमंत्री निवास के नजदीक है। डॉ. रमन सिंह अपने घर से श्रीमती वीणा सिंह और सुपुत्र श्री अभिषेक सिंह के साथ पैदल वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री को सपरिवार अपने बीच पाकर नागरिकों में आश्चर्य मिश्रित खुशी देखी गई। सभी लोगों ने डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार को भी नये वर्ष की शुभकामनाएं दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!