पिथौरा

धर्म रक्षा हेतु साहिबजादों का बलिदान अविस्मरणीय: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

​नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर साहिबजादों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में राजिंदर खनूजा उपस्थित रहे।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुग़ल साम्राज्य के दौरान धर्म परिवर्तन का आतंक चरम पर था, लेकिन साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए खुद को न्योछावर कर दिया पर अपना धर्म नहीं त्यागा। उन्होंने आगे कहा:
​”सिख गुरुओं ने हिंदुओं और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके इस महान बलिदान को सम्मान देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आज हम उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

​इतिहास और शहादत पर प्रकाश
​मुख्य वक्ता राजिंदर खनूजा ने सिख इतिहास के गौरवशाली पन्नों को साझा करते हुए नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी, दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चारों साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह कम उम्र में भी साहिबजादों ने वीरता की नई परिभाषा गढ़ी और अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया।

​श्रद्धांजलि सभा के दौरान सिख समाज से आईं बेटियों, रीत अजमानी एवं इनीत अजमानी ने साहिबजादों की याद में भावपूर्ण शबद गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सिख समाज के ही सरबजीत दीपक सलूजा ने भी साहिबजादों की शहीदी गाथा को याद करते हुए अपने विचार साझा किए।
​मंच पर उपस्थिति
​कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने किया। मंच पर​ आशीष शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंघल
​प्रीतराम सूर्य
​देवेश निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष,
​उषा पुरुषोत्तम लहरें जनपद पंचायत अध्यक्ष,
​ब्रह्मानंद पटेल जनपद उपाध्यक्ष,
​राजिंदर खनूजा, त्रिलोक अजमानी, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

वीर दिवस के इस अवसर पर मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर सुधीर प्रधान,अनूप अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि, रविंदर आजमानी, सुमित अग्रवाल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, दुलीकेशन साहू, सुरेंद्र पाण्डेय, मनमीत छाबड़ा, रैदास गोयल,विजय नायक,परमीत माटा, सौरभ अग्रवाल, राजेश चौधरी, विजय गुप्ता, दुर्गेश सिन्हा, पुष्पराज गजेंद्र, कुलवंत खनूजा, राजा टुटेजा, अवनीत सिंह टुड्डू, मोनू सलूजा, वेदप्रकाश वैष्णव, सत्यनारायण ध्रुव, ललिता केशव पटेल, आकाश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!