बसना

बसना:ब्याज का पैसा नहीं दे रहा कहते मारपीट

बसना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत ब्याज का पैसा  को लेकर गाली गलौज मारपीट का मामला सामने आया है। मनीराम भोई ने पुलिस को बताया कि वह   निवासी सीतापुर थाना बसना जिला महासमुंद का है   छ0ग0 रा0वि0वि0क्रम0मर्यादित उप संभाग बसना में लाईनमेन के पद पर पदस्थ है  बसना के निवासी आनंद अग्रवाल से करीब 01 वर्ष पूर्व 20,000 रूपये ब्याज में लिया  जिसका नियमित रूप से ब्याज हर महिना देता है  करीब दो माह से ब्याज का पैसा नही दिया दिनांक 30/12/2024 के सुबह 10 बजे बिजली आफिस के बाहर परिसर में काम कर रहा था उसी समय आनंद अग्रवाल आया और मेरा ब्याज का पैसा क्यो नही दे रहा है कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया और हाथ पैर काटने की धमकी देने लगा मारपीट को देखकर हरिचरण प्रधान, लाल राम साहू, शैलेश तांडी, पितवास बुडेक देखे और बीच बचाव किये उसके बाद आनंद अग्रवाल वहां से चला गया। मारपीट से चेहरा में चोट आयी है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!