सरायपाली

महतारी वंदन योजना की वेबसाइट ठप्प, 20 फरवरी तक ऑनलाइन पूर्ण होना असंभव

काकाखबरीलाल@ सरायपाली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हजार रुपए दिए जाना है जिसे पूरे छत्तीसगढ़ में फॉर्म भरे जा रहे हैं फॉर्म को ऑनलाइन भी करना है लेकिन महतारी वंदन योजना की वेबसाइट दिन के समय में ठप हो जाने से समय पर फॉर्म ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। जिससे हितग्राहियों में डर का माहौल है कि उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा या नहीं मिल पाएगा।
सरायपाली के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद हरदीप सिंह रैना ने सरकार से मांग की है कि महतारी वंदन योजना का फॉर्म ऑनलाइन करने की समय सीमा बढ़ाई जाए और 28 फरवरी तक का समय दिया जाए ताकि सभी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लिख सके साथ ही साथ फार्म कलेक्शन की जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है। जो कि ना काफी है शहरी स्तर पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का भी सहयोग लेकर इस कार्य को पूर्ण करना चाहिए तथा ग्रामीण स्तर पर अन्य विभागीय कर्मचारियों का सहयोग लेकर समय पर कार्य को पूर्ण करना चाहिए जिससे हर महिला हितग्राही इस योजना का लाभ ले पाएगी वर्तमान में ऑनलाइन करने तथा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है उक्त दिनांक तक सभी महिला हितग्राहियों का फॉर्म ऑनलाइन होना और जमा होना संभव नहीं दिख रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!