बसना

संकुल केंद्र चनाट में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 16 को सम्पन्न

काकाखबरीलाल बसना/चनाट :– विकास खंड बसना के अंतर्गत संकुल केंद्र चनाट में संचालित उच्च प्राथमिक / प्राथमिक शाला का तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किस्मतलाल नन्द विधायक सरायपाली थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुकांति लक्ष्मीलाल पटेल सरपंच ग्राम पंचयात ढालम , कुंजमन नायक सरपंच ग्राम पंचायत सरकण्डा , जागेश्वर पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दलदली , मुक्तेश्वर बरिहा सरपंच ग्राम पंचायत रंगमटिया , गौरीबाई राजकुमार चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत अजगरखार , कुंजन पटेल अध्यक्ष ग्रा.से.स.समिति सरकण्डा (चनाट) , जितेंद्र पटेल सहायक प्रबंधक ग्रा.से.स.समिति सरकण्डा (चनाट) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशोदा मोहन पटेल सरपंच ग्राम पंचायत चनाट कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत व माल्यार्पण के साथ के पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर खो खो बालिका वर्ग का प्रथम पुरस्कार M/S गढ़गांव को दिया गया। M/S सरकण्डा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी प्रतियोगिता का बालक वर्ग में प्रथम खिताब M/S अजगरखार को मिला , M/S चनाट दूसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग का प्रथम पुरस्कार M/S चनाट एंव M/S बिरनडबरी दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग का प्रथम पुरस्कार M/S चनाट को मिला। M/S गढ़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक शाला कबड्डी प्रतियोगिता में P/S ढालम ने बालक वर्ग का प्रथम खिताब अपने नाम किया एंव P/S गढ़गांव ने दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक शाला बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में P/S गढ़गांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एंव P/S बिलखण्ड दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर खो खो प्रतियोगिता बालक वर्ग का प्रथम पुरस्कार P/S बिरनडबरी ने प्राप्त किया। P/S तिलाईदादर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और खो खो प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में भी P/S बिरनडबरी ने प्रथम व P/S तिलाईदादर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग लम्बी कूद खेल से एक बड़ी खोज या प्रतिभा की पहचान के रूप में P/S बिरेननगर के राकेश जो कक्षा 4थी में पढ़ता है उम्र 9 वर्ष है जिन्होंने 12 फीट 3 इंच की लंबी छलांग लगाया जिसको उच्च प्राथमिक वर्ग के बच्चे भी पार नही कर पाए। इस प्रतियोगिता में संकुल केंद्र के 6 उच्च प्राथमिक शाला के व 17 प्राथमिक शाला के बालक बालिकाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरस्कार वितरण के दौरान माननीय विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में श्री नीलाम्बर नायक प्रभारी प्रधान पाठक चनाट के द्वारा अपने शाला के कमी के रूप में सुंदर गेट के मांग को सहज ही स्वीकार करते हुए अपने विधायक मद से 1 लाख रुपये देने की घोषणा किया और शिक्षकों को कुम्हार की उपाधि के साथ गुरु की गुण व गुरू महिमा की बखान किया। पुरस्कार वितरण के उपरांत उच्च प्राथमिक शाला चनाट , गढ़गांव , बिरनडबरी एंव सरकण्डा के बालिकाओं द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ साथ आकर्षक रंगोली , चित्रकला एवं बालक बालिकाओं द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार पटेल एवं महेश कुमार नायक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के अंत में श्री रोहित पटेल संकुल समन्वयक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने स्थानीय जन श्री तिहारू पटेल , सत्यनारायण पटेल , राधेकृष्ण नायक , उद्धव नायक , के सहयोग की मुक्तकंठ से प्रंशसा किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया। इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के प्रमुख लोगो में से श्री लोकनाथ पटेल, कैलाश पटेल, बलराम भोई, गौतम चौहान, श्याम चौहान, पद्मलोचन पटेल, उजागर बाघ , राधेकृष्ण नायक, सेटकुमार पटेल, कृपाराम पटेल, लीलाकांत पटेल, कन्हैया चौधरी, कृष्णकांत पटेल, आनन्द कुमार बीसी (प्रचार्य) के साथ साथ पालक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!