पिथौरा

पिथौरा: गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात घुसा से पिटाई

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट का मामला सामने आया है।खीरसागर निषाद ने पुलिस को बताया कि वह इंदिरा गांधी वार्ड नं 08 पिथौरा का रहने वाला है , खेती किसानी का काम करता है। कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है । दिनांक 16.07.2025 को अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 06 GV1218 से अपने दोस्त दशर‍थ ध्रुव, जितेन्द्र कुमार डडसेना, पंचराम निषाद एवं मंगल निषाद के साथ ग्राम टप्पा से पिथौरा की ओर आ रहा था । शाम करीब 07 बजे थाना चौक के आगे प्रवेश द्वार के पास पिथौरा पहुंचा उसी समय वाहन आर्टिका कार CG 04 ME 3192 के चालक हीरसेन निषाद के द्वारा लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से अपनी वाहन को चलाकर  कार क्रमांक  CG 06 GV1218 को ठोकर मारकर सांकरा की ओर भागने लगा जिसका  पिछा करते हुये ग्राम बल्लीडीह चौक के पास गया तो  आर्टिका वाहन क्रमांक CG 04 ME 3192 खडी थी जिसे देख कर रूके  और वाहन चालक हीरसेन निषाद से एक्सीडेंट के संबंध में बातचीत कर रहे थे तभी वासुदेव भोई , नरेन्द्र सिन्हा ,हीरसेन निषाद , मीतू भोई ,मुकेश पटेल, महेन्द्र सिंह राजपूत एवं अन्य जिनका नाम नही जानता देखने से पहचान लूंगा सभी एक राय होकर  गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर  हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट करते जमीन में पटक दिये और सभी लोग लात से मारपीट करने लगे तब   दोस्त  दशर‍थ ध्रुव, जितेन्द्र कुमार डडसेना, पंचराम निषाद, मंगल निषाद छुडाये तो उनके साथ भी मारपीट किये है। मारपीट करने से  पीठ व कंधे में चोटे आयी है‍ तथा  दोस्तो को भी चोट लगा है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 281-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!