सरायपाली

सरायपाली:छात्रावास अधीक्षिका ने बच्चों को कापी,पेन व पेंसिल प्रदान किया

 

सरायपाली @ काकाखबरीलाल।शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ के अध्ययनरत सभी 64 बच्चों को छात्रावास अधीक्षिका प्रेमशीला पटेल ने कापी,पेन व पेंसिल प्रदान किया गया।अधीक्षिका पटेल ने कहा कि यदि शिक्षा विकास का ताला है तो शिक्षक उसकी चाबी है,हर बच्चे को शिक्षा मिले इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना चाहिए।कोई भी बच्चा शिक्षा में किसी भी कमी की वजह से ज्ञान लेने से वंचित न रहे,इसके लिए शासन कई योजनाएं चलातीं है,उन योजनाओं को आखिरी बच्चे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही अच्छे संस्कारों को जन्म देती है,इसीलिए शिक्षा के क्षेत्र में जितना ध्यान बच्चों की पढ़ाई में लगाना चाहिए उतना ही शिक्षकों को भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।आज कॉपी,पेन और पेंसिल पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे।इस अवसर पर प्रधान पाठक अंजनी चौहान, छात्रावास अधीक्षिका प्रेमशीला पटेल,डिंगर दास वैष्णव,सुंदर लाल डडसेना के साथ आश्रम गार्ड सीमा ठाकुर,रसोइया मीरा बाई जगत,सफाई कर्मचारी पिरोबती सागर,रसोइया सुशीला जायसवाल और प्रियंका साव के साथ बच्चे उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!