महासुमंद
महासमुंद : पुलिस के द्वारा खल्लारी मंदिर बागबाहरा रोड में हुये चोरी की घटना का खुलासा


महासमुंद (काकाखबरीलाल).घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द क्षेत्र में स्थित खल्लारी मंदिर बागबाहरा रोड में अज्ञात चोर के द्वारा चांदी का 10 नग आंख जिसका वजन लगभग 05 ग्राम कीमती करीब 500 रूपये का था एवं पिछले नवरात्रि से अभी तक का चढौतरी रकम लगभग 1100 रूपये को चोरी कर ले गये है की रिपोर्ट पर थाना महसमुन्द में अपराध धारा 380, 457 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान चोरी की घटना में शामिल 03 विधि से संघर्षरत बालक के पास से नगदी रकम एवं चाॅंदी की आख को जप्त कर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।


AD#1































