छत्तीसगढ़

यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ स्पेशल ट्रेन जानिए समय- सारणी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान को जाने एवं वापस आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज रात्रि लगभग 23.00 बजे दुर्ग से कटनी के लिए रेलवे द्वारा एक अनारक्षित कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कटनी पहुंचने के पश्चात लगभग एक घंटे बाद कटनी से दुर्ग के लिए वापसी करेगी । इसी प्रकार शहडोल स्टेशन से भी सायं 19.00 बजे कटनी के लिए एक कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन प्रस्थान करेगी एवं कटनी से वापसी में चिरमिरी तक जाएगी ।

इन गाड़ियो की समय- सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाएं और महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त करें। रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!