छत्तीसगढ़रायपुर

दो बच्चे के बाप ने खुद को सिंगल बताकर फेसबुक फ्रेंड को फंसाया, शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

रायगढ़(काकाखबरीलाल)। एक विवाहित युवक द्वारा अपने आप को अविवाहित बताया और फेसबुक फ्रेंड्स में युवती से दोस्ती कर उससे मंदिर में शादी कर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस में दी है। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार जूटमिल चौकी क्षेत्र के झलमला निवासी सुखविंदर सिंह बल (32) पिता जोगिन्दर सिंह ओडिशा की रहने वाली युवती से मंदिर में शादी कर शारीरिक शोषण किया। पुलिस के बताए अनुसार पीड़िता का नवम्बर 2017 में फेसबुक के माध्यम से सुखविंदर सिंह बल से परिचय हुआ। चैटिंग के दौरान सुखविन्दर युवती से मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करता था।

शादी कर किराये के मकान में रखा

युवती जब कलकत्ता में काम कर रही थी तो सुखविन्दर युवती से मिलने कलकत्ता चला गया और उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। जुलाई 2019 में युवती से मंदिर में शादी कर उसे ढिमरापुर रायगढ़ में किराये के मकान में रखा। मार्च 2020 में युवती को पता चला कि सुखविंदर पहले से शादी शुदा है। उसके 2 बच्चे हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!