छत्तीसगढ़

शादी घर पहुंचे मंत्री जी, हमेशा रहते है चर्चा में

खैरागढ़ (Khairagarh) उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. लगातार प्रदेश के दिग्गज नेता धुंआदार प्रचार कर रहे है. वोटरो को अपनी ओर खींचने के लिए नेताओं को तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं. ऐसे में अपने बयानों और अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर प्रदेश के अबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) का प्रचार के दौरान फिर एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल खैरागढ़ उपचुनाव में बीते मंगलवार को प्रचार के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा अलग-अलग वार्डों में दौरा कर रहे थे. इसी दौरान एक मोहल्ले में उन्होंने शहनाई की आवाज सुनी तो वे दूल्हे के घर पहुंच गए. मंत्री के साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी व अन्य नेता कार्यकर्ता भी थे. अचानक बिन बुलाए ही मंत्री के घर आने पर दूल्हे व उसके परिवार वाले भी हैरान हो गए.अपने देशी अंदाज के लिए चर्चित कवासी लखमा बेहिचक शादी की रश्मों में शामिल हुए. इसके बाद लखमा ने दूल्हे को विवाह की बधाई दी और दूल्हे से कहा कि आपके क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर दुल्हन को लेकर आना और हमारी पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी को वोट देना. मंत्री ने शादी की नेग भी दी. कवासी लखमा का चुनाव प्रचार का ये तरीका पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मंत्री को घर में देख परिवार और मोहल्ले वाले काफी खुश हुए.

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!