रायपुर

रायपुर निवासी एक्ट्रेस मुंबई में रेप की शिकार, अक्षय कुमार की फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर पर आरोप

रायपुर(काकाखबरीलाल)। रायपुर की रहने वाली एक एक्ट्रेस रेप की शिकार हुई है। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा थाने में अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘बेल बॉटम’ के कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोपी कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर आयुष तिवारी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ऐक्‍ट्रेस ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है।

ऐक्‍ट्रेस ने आयुष के साथ उनके रूममेट राकेश शर्मा के खिलाफ भी रेप केस दर्ज किया है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्होंने 16 नवम्बर को पुलिस से शिकायत की थी, मगर बहुत कोशिशों के बाद 25 नवम्बर को उनकी रिपोर्ट लिखी गयी। हालांकि, शिकायत के बाद आयुष की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता का आरोप है कि आयुष त‍िवारी ने शादी का वादा करके वो दुष्कर्म करता रहा और उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट भी पहुंचायी। ऐक्‍ट्रेस का कहना है कि यह सिलसिला करीब 2 साल तक चला। ऐसे में जब ऐक्‍ट्रेस ने इस बात की शिकायत आयुष के दोस्त राकेश से की तो उसने भी पीड़िता का रेप किया।

एक्ट्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाईं है। एक्ट्रेस ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी को इस बारे में ट्विट कर मदद मांगी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!