देवउठनी एकादशी आज, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और दिशा शूल के बारे में

शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 09 बजे 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे देवप्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। मान्यता के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। शनिवार को ध्रुव, व्याघात, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…
ग्रहों की स्थिति
शनिवार को चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाएंगे। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 23 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय – 6:36 AM
सूर्यास्त – 5:44 PM
चन्द्रोदय – Nov 01 2:51 PM
चन्द्रास्त – Nov 02 2:53 AM
शुभ मुहूर्त
शुभ 07:59 से 09:23 तक
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:57 से शाम 04:21 तक
रात 08:57 से 10:34 तक
अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड – 1:33 PM – 2:57 PM
कुलिक – 6:36 AM – 7:59 AM
दुर्मुहूर्त – 08:05 AM – 08:49 AM
वर्ज्यम् – 12:23 AM – 01:54 AM

























