सिघोड़ा:जमीन बंटवारा को लेकर को लेकर डंडे से पिटाई

सिघोड़ा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत जमीन बंटवारा को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।जितेन्द्र कुमार सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिंघोडा मे रहता है मजदूरी काम करता है पिताजी की मृत्यु हो गई है दो मां है घर मे दोनो मां एवं भाई धनंजय सोनवानी एवं धनंजय की पत्नि सभी एक साथ रहते है। पिताजी के नाम पर करीबन एक एकड जमीन है बंटवारा नही हुई है सभी लोग एक साथ घर मे खाते पीते है। दिनांक 12/12/2024 को सुबह लगभग 08:00 अपने भाई धनंजय सोनवानी से जमीन एवं घर का बंटवारा देने की बात बोला तो भाई धनंजय सोनवानी हाथ मे डंडा लेकर बोलने लगा हर समय तुम बंटवारा मांगते हो काम धंधा नही करते हो बोलकर आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा बंटवारा नही दूंगा बोलकर मारने दौडा तब भागा तो घर के सामने गली मे गंदी गंदी गाली देकर डंडा से सीर को एवं दाहिने घुटने को मारा है जिससे सीर मे खून निकला है एवं पैर मे चोट आया है घटना को मां जानकी बाई एवं मौसी मां रमाबाई देखी एवं सूनी है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


























