
भँवरपुर – स्थानीय न्यू लाइफ मॉडल स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऐनुअल फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है जो आगामी 1 फरवरी दिन गुरुवार को आयोजित होगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्री कृष्ण कुमार पटेल जी को आमंत्रित किया गया है,
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे होगा,
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ऐनुअल फंक्शन में स्कूल में अध्ययनरत नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवी तक के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया जाएँगे,
उल्लेखनीय है कि प्रयास जन कल्याण शिक्षा विकास समिति बसना के द्वारा ग्राम भंवरपुर में वर्ष 2013 – 14 से संचालित न्यू लाइफ मॉडल स्कूल में यह लगातार तीसरे वर्ष के वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा।
AD#1
























