महासमुंद:सुने घर में चोरी करने वाला धरा गया

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनील सूर्यवंशी सा. अयोध्या नगर महासमुन्द नें आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं परिवार के साथ रायपुर गया हुआ था दिनांक 10.08.2024 को मेरे नरेन्द्र सूर्यवंशी (चाचा) के द्वारा मेरे घर मे चोरी होने के संबंध मुझे बताया। फिर मै घर जाकर देखा तो मेन गेट का दरवाजा में लगे ताला लगा था, खोल कर अंदर जाकर देखा तो हाल के दरवाजा मे लगे ताला टुटा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो दोनो रूम का एवं आलमारी का सामान बिखरा पडा था चेक करने पर आलमारी में रखे एक नग सोने का पंचाली हार, 02 नग सोने का अंगुठी, 04 नग सोने का चुड़ी, 07 नग सोने का नथनी, 02 नग चांदी का करधन, 08 जोडी चांदी का बिछिया, 06 जोडी चांदी का पायल तथा नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 146000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 331, 305, 3(5) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
*विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा उक्त घटना स्थल का सीसीटीवी फूटेज देखा गया। तथा अपने मुखबीरों उक्त फोटो को भेजकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी में एक व्यक्ति का चेहरा मिलता जुलता है पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर पतासाजी एवम पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त मकान में एक अन्य व्यक्ति के साथ चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की मशरूका को लेकर फरार हो जाना बताया । पुलिस की टीम के द्वारा विधि से संघर्षरत् बालक के विरूध्द विधि सम्मत कार्यवाही किया गया ।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

























