छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले के 33 केन्द्रों में 8313 ने दी खाद्य निरीक्षक की परीक्षा

खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती परीक्षा आज रविवार को जारी है। परीक्षा को लेकर प्रशासन स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली गई है। यह परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी। प्रशासन स्तर पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था 33 केंद्रों में की गई है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक है। परीक्षा के संचालन के लिए कलेक्टर ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी एसके टंडन ने बताया कि आज होने वाली परीक्षा की सारी तैयारियां कल ही पूरी कर ली गई थीं। सभी 33 केंद्रों में रोल नंबर चस्पा कर लिया गया था। इसके लिए उडऩदस्ता दल का गठन किया गया जिसमें तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहर, व्याख्याता प्रमोद कन्नौजे, नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य अतुल सिन्हा एवं सहायक संचालक ग्रामाद्योग डमरूधर पटेल, सहायक संचालक उद्यानिकी आरएस वर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम समन्वयक डीएन जांगड़े, कमल नारायण चंद्राकर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा केके वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा एचआर देवांगन एवं सहायक विखं शिक्षा अधिकारी नितिन लहरे को उडऩदस्ता नियुक्त किया गया था।

जानकारी के अनुसार खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक बनने के लिए 8313 ने अपना पंजीयन कराया था। ये सभी जिले में बनाए गए 33 केंद्रों में परीक्षा दी। महासमुंद, बागबाहरा व पिथौरा ब्लॉक में केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक चली। परीक्षार्थी कोविड संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में पहुंचे। सहायक अधीक्षक भू.अभिलेख लवन कुमार मंडन को परीक्षा केन्द्र क्रमांक 23001 से 23011 तक के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोडार नहर जल संसाधन पीयूष देवांगन को परीक्षा केन्द्र 23012 से 23022 तक एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड एमके ठाकुर को परीक्षा केन्द्र 23023 से 23033 तक के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!