महासमुंद: हाईवा चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर साइकिल को मारी ठोकर दो की मौत

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाईवा चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मोटर साइकिल को ठोकर मार दी जिससे मोटर साइकिल चालक व सवार की मौत हो गई। बुधारूराम जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भाठापारा गुल्लू थाना आरंग जिला रायपुर में रहता है, पढा लिखा नहीं है, खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 07/06/2025 को दोपहर को अपने घर में खाना खाकर सोया था, शाम करीबन 04.30 बजे मोबाईल पर दामाद दिनेश डहरिया का फोन आया जो बताया कि तुम्हारा बेटा पिनेश एवं पीछे बैठी साहिबा टंडन पिता कमल नारायण टंडन ग्राम अछरीडीह नयापारा थाना तुमगांव का ग्राम बेलसोंडा रेल्वे फाटक के पास एक्सीएडेंट हो गया है जल्दी आओ बोला, तब अपने मोटर सायकल में घटना स्थल ग्राम बेलसोंडा रेल्वे फाटक के पास आया तो देखा कि एक हाईवा द्वारा मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LN 1350 को ठोकर मारने से मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडा हुआ था व हाईवा रोड किनारे खडा था, डायल 112 के पुलिस वाले घटना स्थल पर मौजूद थे जिसे पुछने पर घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद ले जाना बताये तब जाकर देखा तो बेटा पिनेश जांगडे मरचूरी में मृत अवस्था में पडा हुआ था एवं साहिबा टंडन की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। बेटा पीनेश जांगडे एवं साहिबा टंडन की मृत्यु हाईवा क्रमांक CG 04 NZ 7705 का चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट करने से ही हुआ पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























