राज्यसभा सासंद सुश्री सरोज पांडेय ने पटरीपार में 1 करोड़ 81 लाख की लागत से बनाने वाले विकास कार्य पक्की सड़क,नाली निर्माण एव आंगनबाड़ी भवन का किया भूमिपूजन

शुकदेव वैष्णव,-दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास उत्सव अंतर्गत वार्ड 17 एवं 18 में 1 करोड़ 81 लाख की लागत से सीमेंटीकरण,निर्माण नाली निर्माण कार्य एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का वृहद भूमिपूजन शक्तिनगर मानस भवन में मुख्यतिथि के रूप राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ सरोज पांडेय ने महापौर श्रीमती चन्द्रिका चन्द्राकर के साथ शिलान्यास कर पटरीपार के रहवासियों को एक नई सौगात दिया।

लगभग 1 करोड़ 81 लाख की लागत से बनाने वाले विकास कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर जिलाध्यक्ष उषा टावरी,लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन,पार्षद एव जलकार्य प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, राजस्व प्रभारी शिवेंद्र परिहार, वार्ड पार्षद दिलीप साहू,कविता तांडी,शेखर चन्द्राकर,अरुण सिंग,अलका बाघमार,सविता साहू,एल्डरमेन विद्या नामदेव,किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता मिश्रा,अभिषेक गुप्ता,मनमोहन शर्मा,सुरेश दीक्षित,श्वेता बक्शी,सीमा तिर्क़े, सुधा सिंह,राहुल सिंह,और बड़े संख्या ने आम जनता उपस्थित थे।।


























