
- रामकुमार नायक,हरीश पटेल जनसंचार एवं पत्रकारिता, काका ख़बरीलाल रायपुर की बड़ी खबर।
रायपुर:- शहर में पहली बार आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ‘कचरा महोत्सव’ की शुक्रवार को शुरुवात हुई। पहले दिन सैकड़ों बच्चों को कबाड़ से डेकोरेटिव्स बनाना सिखाया गया। आर्टिस्ट ने कबाड़ से बनाए गय मॉडल्स से सफाई और बेटी बचाओ जैसे सामाजिक संदेश भी दिए। आर्टिस्ट ने कबाड़ से 10 फिट ऊंचा पंजा,घड़ी चौक,झाड़ू ,तितली, गैस के वेस्ट मटेरियल से केतली सहित कई मॉडल बनाए।
यहाँ जंगल बुक का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया । कचरा महोत्सव में महापौर – प्रमोद दुबे,विधायक – सत्यनारायण शर्मा, निगम सभापति – प्रफुल्ल विश्वकर्मा , निगम आयुक्त – रजत बंसल , नेता प्रतिपक्ष – सूर्यकांत राठौर , एम आई सी सदस्य – श्रीकुमार मेनन, एजाज ढेबर, जसबीर सिंह ढिल्लन, अजित कुकरेजा, सतनाम सिंह पनाग सहित अन्य मौजूद रहे। महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि सिंगापुर एयरपोर्ट में टायर्स को काट कर सजा कर रख दिया गया है। लोग इसके साथ सेल्फी लेते हैं। कचरा महोत्सव का मकसद लोगों को कबाड़ का बेहतर इस्तेमाल सीखना है।
रायकु होगा मोर रायपुर का प्रतीक चिन्ह :- कार्यक्रम में मोर रायपुर के प्रतीक चिन्ह ‘रायकु’ का लोकार्पण किया गया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मोर रायपुर के लोगों के लिए प्रतियोगिता रखा था। विशेषज्ञो द्वारा वन भैसा को प्रतीक चिन्ह के तौर पर चुना गया। इसे रायकु नाम दिया गया है।मोर रायपुर के हर कार्यक्रम में अब रायकु का इस्तेमाल किया जाएगा।
























