पिथौरा

मोबाइल पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिले संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के हाथों बंटा मोबाइल

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/पिथौरा – पिथौरा नगर से लगे ग्राम लहरौद और आश्रित ग्राम नयापारा खुर्द में ग्राम पंचायत में केंद्र शासन की योजना के अनुसार संचार क्रांति योजना के तहत आज सुबह मोबाइल वितरण किया गया। मोबाइल वितरण समारोह पूर्वक किया गया समारोह में स्थानीय विधायक श्री मती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अथिति मे व ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती अनिता अजय नंद ग्राम पंचायत के उप सरपंच रमेश सिन्हा के हाथों सिन्हा , की गरिमामय उपस्थिति में समारोह संपन्न हुवा सभी हितग्राहीयो को मोबाइल का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री मती रूपकुमारी चौधरी बताया की योजना के अंतर्गत लहरौद एवं आश्रित ग्राम नयापारा को मिलाकर लगभग 356 हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया गया मोबाइल का वितरण सुबह 10:00 बजे शुभारंभ किया गया। जिसमें सुबह से ही ग्रामीण एवं महिलाएं काफी तादाद में एकत्रित हो गई थी। एवं कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हो गया ।

इस अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले हितग्राही जो कि मोबाइल प्राप्त कर चुके थे उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह की अगुवाई में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। एवं लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। तथा हम प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह को धन्यवाद एवं साधुवाद देते हैं। मोबाइल वितरण के दौरान सरपंच श्रीमती अनिता अजय नंद ने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है और हितग्राहियों को मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए। इसी तारतम्य में पत्रकार रमेश सिन्हा भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अनुसार मोबाइल वितरण हो रहा है जिससे कि आम ग्रामीण हाईटेक होगा। पत्रकार नंद किशोर अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया संचार क्रांति मोबाइल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप पत्रकार राजेन्द्र सिन्हा ,राजेश मिश्रा रिकी छाबड़ा, ग्राम पंचायत लहरौद के सचिव आरती पटेल जनपद पंचायत के सब इन्जीनियर लता हरित, रोजगार सहायक हेम कुमारी , हेमलता देवागन , जानी ध्रव, रामहीन नारंग , स्कुल के चपरासी , लक्ष्मी रात्रे , संतोषी भोई ,ललीता निषाद समुह संचालक, सरिता अवस्थी , जान गाडिया एम समस्त ग्राम वासी भारी संख्या मे उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!