30 को बसना आएंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने देखी व्यवस्था

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना – आगामी 30 सितंबर 2018 को जिले के बसना में आयोजित होने वाले अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आगमन पर आयोजित होने वाले आमसभा स्थल का कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने जायजा लिया । बसना के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की ।

कलेक्टर ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी, SDM नूपुर राशि पन्ना, तहसीलदार एल के मिश्रा, नायब तहसीलदार के के चंद्राकर विशेष रुप से उपस्थित थे। अटल विकास यात्रा के दौरान तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने अब तक की गई तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और सभास्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, बेरिकेटर्स, हेलीपैड, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल सुविधा, साउण्ड, लाईट सहित अन्य तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को विशेष रुप से निर्देशित किया ।





























