सरायपाली

16 से 20 तारिख तक शहर में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, व्यापारियों ने बैठक रखकर लिया निर्णय… व्यापारी चाहें तो स्वेच्छा से खोल सकते है दुकान..

सरायपाली (काकाखबरीलाल). कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की लगातार बढ़ती संख्या को शहर के चेम्बर आॅफ कॉमर्स, व्यापारी महा संघ एवं अन्य संस्था ने गंभीरता से लेते हुए बैठक रखकर आगामी 16 सितम्बर से 20 सितम्बर तक पूर्ण लॉकडाउन करने का स्वेच्छा से निर्णय किया है. व्यापारी संघ के अध्यक्षों ने आज पूर्ण लॉकडाउन के संबंध में अपनी प्रतिष्ठान बंद रखने एसडीएम, थाना प्रभारी एवं सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है. व्यापारियों द्वारा लिए गए निर्णय का एसडीएम ने भी सराहना की.
प्रतिदिन शहर सहित ग्रामीण अंचल में कोरोना महामारी के फैलने से काफी लोग संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना की कड़ी को तोड़ने एवं शहर तथा परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए व्यापारियों ने बड़ा निर्णय लेते हुए अपनी-अपनी दुकानें 16 सितम्बर से 20 सितम्बर तक 5 दिन बंद रखेंगे. बंद को सफल बनाने के लिए चेम्बर आॅफ कॉमर्स के अलावा व्यापारी महासंघ, युवा व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, होटल एसोसिएशन, मोबाईल संघ, कपड़ा संघ, आॅटो मोबाईल संघ, जूता चप्पल व्यापारी संघ आदि ने भी समर्थन दिया है.

https://kakakhabarilaal.com/archives/24894#.X1zVsQSvSIE.whatsapp

आज एसडीएम कुणाल दुदावत, थाना प्रभारी वीणा यादव, सीएमओ खीरसागर नायक को सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठान पूर्ण लॉकडाउन के दौरान बंद रखने ज्ञापन सौंपा है. व्यापारियों द्वारा लिए गए निर्णय को एसडीएम, थाना प्रभारी एवं सीएमओे ने भी शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अच्छा निर्णय बताया है. इस बार लॉकडाउन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं बल्कि व्यापारियों की आपसी सहमति से निर्णय लिया गया है. व्यापारियों ने अधिकारियों से लॉकडाउन के दौरान सहयोग की भी अपील की है. इस लॉकडाउन की अवधि में अति आवश्यक की सेवा में आने वाले मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस दुकान खुले रहेंगे, जबकि सब्जी एवं फल दुकानों को दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट दी गई है. वहीं नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल एवं सभापति हरदीप सिंह रैना ने व्यापारियों द्वारा लिए गए निर्णय पर कहा कि प्रशासन की तरफ से कोई लॉकडाउन नहीं है व्यापारी स्व विवेक से दुकान खोल या बंद कर सकते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!