सरायपाली

सरायपाली:10 दिवसीय दिव्य मुस्कान समर कैंप का शुभारंभ

सरायपाली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सरायपाली में 10 दिवसीय

दिव्य मुस्कान समर कैंप का शुभारंभ किया गया, जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 3 मिनट परमात्मा की स्मृति में रहकर दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात श्रीमती गायत्री पटेल लाइफस्टाइल योगा टीचर सरायपाली ने बच्चों को योग प्राणायाम सिखाया। वहीं ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने बच्चों को ओम ध्वनि एवं ज्ञान, राजयोग, मेडिटेशन, जबकि ब्रह्माकुमारी अहिल्या दीदी ने आंतरिक सौंदर्य को बनाने, सदा खुश रहने, सुखी रहने के राज बताए। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्य व्यक्ति को चरित्रवान व गुणवान बनाता है, जिसकी महिमा व प्रशंसा समाज में होती है। आंतरिक सौंदर्य व्यक्ति को समाज में सम्मान प्राप्त करवाता है। कार्यक्रम में बच्चों को म्यूजिक चेयर गेम कराया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!