महासुमंद

महासमुंद :पुलिस लाइन परसदा में बलवा ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया

महासमुंद. दिनांक 28.11.2022 को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद निलेश क्षीरसागर (IAS) तथा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन परसदा में बलवा ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया। जिला महासमुन्द में कानून व व्यवस्था की अप्रिय स्थिति निर्मित होने या हिंसक प्रदर्शनों के दौरान किस प्रकार से प्रदर्शन व भीड़ को नियंत्रित किया जाए तथा किस प्रकार से कार्यवाहीयों का इस्तेमाल किया जाए तथा ऐसी प्रत्येक स्थितियों के दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की क्या-क्या भूमिका होनी चाहिए? इसकी सिखलाई व अभ्यास हेतु दिनांक 28.11.2022 के प्रातः 10ः00 बजे पुलिस लाइन परसदा में बलवा ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया गया।

बलवा ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम में पुलिस की टीम के ही सदस्य सादी वर्दी में बलवा पार्टी के सदस्य बने तथा पुलिस टीम के द्वारा विधिवत पूरी बैरिकेडिंग लगाकर बलवाइयों को रोकने का प्रयास किया गया तथा प्रदर्शनकारियों के अनियंत्रित होने की स्थिति में किस प्रकार से अश्रु गैस, लाठी पार्टी, केन पार्टी, फायरिंग पार्टी तथा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है इसकी पूरी सिखलाई दी गई। इस दौरान अश्रु गैस के गोले भी छोड़े गए तथा वाटर कैनन भी चलाया गया।

उक्त पूरी बलवा ड्रिल कार्यवाही का कलेक्टर महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं उपस्थित होकर पूरी बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा पूरा अभ्यास ड्रिल समाप्त हो जाने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरी फोर्स को डिब्रीफ करते हुए अभ्यास के दौरान तथा वास्तविक परिस्थितियों में बलवा प्रदर्शन का सामना करने के दौरान आने वाली चुनौतियां और उनका सामना करने की तकनीकों को लेकर निर्देश दिया गया माननीय जिलाधीश महोदय द्वारा भी कानून व्यवस्था की स्थितियों के दौरान अधिकारियों को संयम से कार्य करने की हिदायत दी गई।

उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद श्री निलेश क्षीरसागर (IAS) तथा पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री भोजराम पटेल (IPS) एवं अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट श्री दुर्गेश वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी गण व तहसीलदार तथा पुलिस विभाग की ओर से जिले के समस्त उप पुलिस अधीक्षक तथा निरीक्षक स्तर के सभी अधिकारियों सहित अभ्यास में मेडिकल टीम व प्रशासन के सभी अधिकारी जिला बल, नगर सेना तथा 20वी वाहिनी के कुल 150 से भी अधिक जवान उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!