छत्तीसगढ़

सरायपाली : होली त्यौहार के लिए सजने लगी होली समानों का स्टाल

आगामी 18 मार्च को होली का त्यौहार है, जिसके लिए अभी से शहर में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। पदमपुर रोड, मेन रोड में होली के सामानों का स्टाल लगाकर दुकानदार बेच रहे हैं। फिलहाल वर्तमान में ग्रामीण अंचल के ही लोग खरीददारी के लिए अधिक आ रहे हैं। दुकानदारों के द्वारा आगामी तीन-चार दिनों के बाद होली सामानों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है।

नगर के मेन रोड में होली के सामानों का स्टाल लगाने वाले एक व्यापारी ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गुलाल एवं होली के सामान के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है और होली खेलने के लिए कई तरह के नए साधन भी बाजार में आये हैं। इस वर्ष छोटे बच्चों को लुभाने वाले रंगीन टोपी, कई तरह के पिचकारी, बार्बी डॉल वाले बाल, तोप, बंदूक, सुपर बैलून, हैप्पी बैलून, हर्बल कलर, ढोल, नगाड़ा, मलिंगा टोपी, मुर्गा टोपी, विग, मास्क, कई प्रकार के मुखौटे, अलग-अलग तरह के रंग आदि बाजार में आये हैं। सरायपाली में अभी शुरूवाती दौर में तीन-चार स्थानों पर ही होली के सामान मिल रहे हैं। आगामी कुछ दिनों में दुकानों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। ग्रामीण अंचल में कुछ स्थानों पर होली के कुछ दिनों पूर्व चंदा इक_ा करने व होलिका दहन के लिए ग्रामीण दुपहिया, चारपहिया वाहन चालकों का रस्सी से रास्ता रोक कर चंदा इक_ा करते भी देखे जा सकते हैं।

ग्रामीण अंचल के सभी मार्गों में बच्चे से लेकर युवा तक रस्सी से रास्ता रोकते थे। लेकिन अब कहीं-कहीं ही इस तरह का नजारा देखने को मिलता है। शहर में बच्चे नगाड़ा बजाकर एवं झुण्ड में इक_ा होकर होलिका दहन के लिए चंदा इक_ा करना शुरू कर दिये हैं। शहर में टैक्सी स्टैण्ड, संजय नगर, बस्ती सरायपाली, महल पारा, टावरपारा, पशु चिकित्सालय के पास  कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है।

संजय नगर पशु चिकित्सालय के पास प्रतिवर्ष कंडों(छेना)से होलिका दहन किया जाता है। इस दिन सुबह से ही आस-पास की महिलायें पूजा के लिए इक_ा होती हैं, जहाँ पुलिस की भी तैनाती रहती है। बड़ी संख्या में महिलायें घरों से कंडे, अगरबत्ती आदि पूजा के सामान लेकर वहाँ पहुँचती हैं। वहीं अधिकांश गाँवों में भी होलिका दहन किया जाता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!