
काकाखबरीलाल (भंवरपुर)। नौगड़ी में हुई टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी टीम नौगड़ी को हराकर फाइनल विजेता बनी।
ग्राम नौगड़ी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास क्षेत्र के 90 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें ग्राम परसकोल एंव नौगड़ी ने फाइनल में प्रवेश कर दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
फ़ाइनल मुकाबले में ग्राम परसकोल (भंवरपुर) के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौगड़ी को हराकर फाइनल विजेता बनी और प्रथम पुरस्कार 10000 रुपये के हकदार बनी ।
मैन ऑफ द मैच ललित सिदार कप्तान को फाइनल मैच में अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया वहीं मैन ऑफ द सीरीज पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सेतकुमार सिदार को दिया गया।
परसकोल के खिलाड़ियों में वासु ,सेत कुमार, ललित (कप्तान), लोकेश, राहुल ,जनक राम, विजय,हृदय, कैलाश, रेशम, विनोद,फगुलाल, विकाश,मोहरसाय,केवलाल एंव गांव के समर्थक उपस्थित रहे।




















