सरायपाली
सराईपाली में जवाहर नवोदय अभ्यास परीक्षा 22 दिसंबर को

(सराईपाली काका खबरीलाल) . आंचलिक कर्मचारी प्रकोष्ठ सराईपाली के तत्वाधान में अंचल में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । सभी छात्र छात्राएं इस अभ्यास परीक्षा में सम्मिलित होकर अपनी तैयारी की जांच करा सकते हैं । इस परीक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है , प्रवेश शुल्क 30 रुपये रखा गया है । अधिक जानकारी के लिए जयंत बारीक मो. 9826821656 व देवेंद्र भोई मो. 8966950701 पर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
AD#1





























