महासमुंद

महासमुंद :ट्रेक्टर के ठोकर से युवक को लगी गंभीर चोट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में होरी लाल घृतलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बनसिवनी नवाडीह का निवासी है , कक्षा 12 वी तक पढाई किया है । दिनांक 13.12.22 को प्रात: वह अपने घर में था, उसी समय उनको चन्द्रप्रकाश सतनामी निवासी बनसिवनी ने फोन करके बताये कि मोटर सायकल में जिसे सुरज घृतलहरे चला रहा था, पीछे में वह और शैलेन्द्र घृतलहरे बैठ कर ग्राम बनसीवनी से महासमुन्द जा रहे थे कि 10.30 बजे जैसे ही सोरिद नाला के पास पहुचे थे कि उसी समय पीछे से ट्रेक्टर क्र0 CG 06 E 0982 का चालक टुकेश्वर ध्रुव पिता कुमार ध्रुव ग्राम सोरिद थाना महासमुन्द के द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया है, सूचना मिलने पर वह अकेला सोरिद नाला में गया, देखा तो उनका लडका सुरज घृतलहरे जमीन मे पडा हुआ था, उसके कमर, दोनो पैर एवं गुप्ताग में चोट लगा था और वे दोनो लडके वही पर खडे थे, मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत मे उसी जगह मे खडा था। उसी समय डायल 112 मौके पर आयी जिसमे वह अपने लडके को बैठाकर जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज कराने आया। और उसके बाद स्थिति गंभीर होने से रायपुर मेकाहारा मे ले गया जहा ईलाज नही होने की वजह से आशादीप अस्पताल न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में भर्ती किया जहा पर दिनांक 17.12.22 तक ईलाज हुआ उसके बाद छूट्टी हो जाने से अपने घर बनसिवनी आया है । उनका लडका अभी भी चल फिर नही पा रहा है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!