सरायपाली: धारदार चाकू लहराते आरोपी धरा गया


सरायपाली काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 21/08/2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अग्रसेन चौक के पास सरायपाली में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है लोगो को डरा धमका रहा है सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचीं जहां एक ब्यक्ति मिला जो अपने हाथ में चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु सोना पिता महेश सोना उम्र 21 वर्ष साकिन बाजारपारा वार्ड नं0 11 सरायपाली का रहने वाला बताया जो अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमकर रहा था। आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जिसमें प्लास्टिक का मुठ लगा हुआ कुल लंबाई 12 इंच करीब मुठ की लंबाई 5 इंच, फल की लंबाई 7 इंच करीब, मध्य की चौडाई 1.6 इंच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























