महासमुंद
महासमुंद जिले के खरियाररोड पर भीषण सड़क दुघर्टना

(महासमुंद काका खबरीलाल) . महासमुंद के खरियार रोड के पास भीषड़ सड़क हादसा हो गया। खल्लारी थाना इलाके के कोसरंगी में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई।इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।बताया जा रहा पेड़ से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। तब जाकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
AD#1
























