बागबाहरा

बागबाहरा: कौन होता है बीच में बोलने वाला कहकर इंट पत्थर से मारपीट

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नेतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 09 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद में रहता है बीकाम तक पढाई किया है इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।  दिनांक 13/02/2024 के रात्रि 08.30 बजे लक्ष्मण पात्रे और लक्ष्मी नारायण पात्रे के बीच वाद विवाद हो रहा था जिसे देखकर समझाने गया तो लक्ष्मण पात्रे ,उसकी पत्नि कांति पात्रे ,उसका लड़का अरूण पात्रे एवं तरूण पात्रे  तु कौन होता है बीच में बोलने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं इंट पत्थर से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे । मारपीट करने से सिर के पीछे भाग में ,दाहिना आंख के नीचे चोंट आयी है। घटना को लक्ष्मी नारायण पात्रे ,दिनेश पात्रे तथा सालिक राम यादव देखे सुने बीच बचाव किये है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!