महाविद्यालय परिसर में फलदार छायादार पौधों का किया गया रोपण

पौधरोपण: महाविद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन
शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल/बसना: बीटागीपाली स्थित स्वर्गीय जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय परिसर में उप प्राचार्य सुरेंद्र कुमार साव के निर्देशन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको द्वारा वन महोत्सव के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया गया इस कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण के बाद इन पौधों की देखभाल के लिए प्रतिज्ञा ली गई.
प्रभारी प्राचार्य सीमा अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम दस पौधे लगाकर उसे पालन पोषण करना अब जरूरी हो गया है उपप्राचार्य सुरेंद्र कुमार साव ने कहा कि वृक्षो के बिना संसार में किसी भी प्रकार का जीवन संभव नहीं आने वाली पीढ़ी के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान ने वृक्षारोपण के जीवन के लिए जरूरी बताया कार्यक्रम को शिक्षक नरेंद्र साव शिक्षक आरती साव क्रिशेष बखला ने भी संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में अखिलेश यादव कमला रीमा सुशीला जगन्नाथ अखिलेश जयंत सहित आदि लोग उपस्थित थे उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रमुख रुपानंद साव दी।
—-




























