जिले का यह गांव बना यूट्यूबर्स का हब, छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई यूट्यूबर

आजकल YouTube सिर्फ मनोरंजन या शिक्षा के लिए नहीं है बल्कि पैसा कमाने का एक प्लेटफॉर्म भी बन गया है। दुनिया भर में लाखों लोग YouTubers के रूप में अपना करियर बना रहे हैं। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में एक छोटा सा गाँव है जो YouTubers के हब में बदल गया है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ऑनलाइन वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो बना रहे हैं।बता दे कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में तुसली गांव यूट्यूबर्स के हब में बदल गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आनलाइन वीडियो शेयरिंग और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए सामग्री बना रहे हैं और इसके जरिए अपना करियर भी बना रहे हैं। स्थानीय लोगों के पास लगभग 40 YouTube चैनल हैं। मनोरंजन के अलावा ये यूट्यूबर्स (YouTubers) शिक्षा पर आधारित सामग्री भी बनाते हैं।
इस गांव की लगभग 30% आबादी YouTubers बन गए हैं जो आजीविका कमाने के लिए वीडियो बनाते हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में तुलसी गाँव की कुल आबादी लगभग 3,000 है, जिसमें से 1,000 लोग वीडियो बनाने काम करने में लग गए हैं। सभी लोग इससे पैसा कमा रहे हैं।





























