सरायपाली

सरायपाली : किसानों के खाते से बीमा के नाम पर राशि तो कटी , लेकिन फसल बीमा की राशि नसीब नहीं हुई

सरायपाली. किसानों द्वारा प्रतिवर्ष खरीफ फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान क्षतिपूर्ति के लिए बैंकों के माध्यम से किसानों द्वारा बीमा करवाया जाता है, लेकिन बैंकों की लापरवाही के चलते किसानों के बीमा के नाम पर राशि काटने के बावजूद किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। ब्लॉक में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।ग्राम बेहरापाली में सामने आया है। जहां किसानों के खाते से बीमा के नाम पर राशि तो कटी है, लेकिन उन्हें फसल बीमा की राशि आज पर्यंत प्राप्त नहीं हुई है।

ग्राम बेहेरापाली निवासी मोहनलाल पटेल, नरसिंह पटेल, संतोष पटेल, सत्यवती पटेल आदि लोगों ने बताया कि उनके द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा सरायपाली शाखा से केसीसी लोन लिया गया है। बैंक द्वारा उनके खाता से प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर राशि काटी गई है, लेकिन आज तक किसानों को बीमा की राशि प्राप्त नहीं हुई है। किसानों द्वारा बीमा के नाम पर खाते से राशि काटने के बावजूद भी राशि नहीं मिलने की शिकायत बैक ऑफ बलौदा सरायपाली शाखा प्रबंधक से की गई, लेकिन बैंक की ओर से अपनी गलती छुपाने और किसानों कों बीमा की राशि देने से बचने के लिए ग्राहकों को तकनीकी कारणों से बीमा ना होने का कारण बताया गया। इसी तरह एक अन्य मामले में बेहेरापाली के मालिक राम पटेल द्वारा एसबीआई सरायपाली में फसल बीमा करवाया गया था। बैंक ने काटी गई राशि वापस लौटा दी।

तकनीकी समस्या से कुछ किसानों का बीमा नहीं
इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिस समय बैंक की ओर से किसानों की फसल बीमा की गई उस समय मैं पदस्थ नहीं था। टेक्निकल समस्या के कारण कुछ किसानों का फसल बीमा नहीं हो पाया है। अगर इंश्योरेंस कंपनी की ओर से उक्त छुटे किसानों को जो शिकायत किए हैं उनके लिए कुछ समय के लिए पोर्टल खोलती है, तो किसानों को बीमा का लाभ मिल जाएगा। बीमा की राशि नहीं मिलने की स्थिति में किसानों का बीमा के नाम पर काटी गई राशि को वापस करने की बात उन्होंने कही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!