सरायपाली : तेज रफ्तार बाईक ने मारी ठोकर आई चोट

हेमसागर साहू ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुंधा में रहता है । डाक्टर कोसरिया के यहां कार्य करता है कि दिनांक 13.05.2022 को स्वयं और टेकसिंह पटेल मोटर सायकल छोड़ने घंटेश्वरी मंदिर के पास गये थे और मोटर सायकल को छोड़कर हिरो सुपर स्प्लेंडर क्र. CG06GM 0654 के साथ स्वयं और टेकसिंह पटेल वापस आ रहे थे कि कन्या शाला के सामने पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रहे HF डिलक्स मो0सा0 क्र. CG06GQ8754 के चालक भूपेंद्र पोर्ते पिता करन सिंह पोर्ते उम्र 23 साल साकिन शीतलपुर थाना बसना द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे दाहिने हाथ के कलाई, दोनों पैर के घूटने के नीचे चोट आकर दर्द होने लगा व मेरे पीछे बैठे टेकसिंह पटेल के कमर एवं दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगा है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















