बसना

बसना:स्कूल में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बसना। दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर में मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत जी पी, पटेल प्राचार्य के मार्गदर्शन व आर. के. पटेल रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना, देश के प्रति सम्मान, सैनिको के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान का स्मरण करना है। इस अवसर पर मदनलाल चौरसिया सरपंच ग्राम पंचायत लम्बर जी एस तोमर अध्यक्ष दुर्गा शिक्षण सेवा समिति लम्बर, राकेश चावला, सत्तार अली, जे के, जायसवाल, बी एल. साहू एम. डी. ‘मानिकपुरी, एल. के साहू, सी. आर. जायसवाल, एल. के सिदार टी. आर. जायसवाल, एफ, एस. बरिहा, खिरोद्र सिदार एवं छात्र/छात्राओ ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर गांव में भ्रमण किया।

तिरंगा रैली में कु. सृष्टि राणा शाला नायक, रश्मि साहू, वंदना साहू विद्या साहू, तन्नू पटेल, दीपा जायसवाल, विक्की पटेल एन एस एस दल नायक भारती साहू, रोशनी साहू नीता पटेल, चैतन्या साहू मीनाक्षी साहू, प्रशांत साहू, चन्द्रशेखर साहू, पवन बरिहा, कृष्ण कुमार पटेल, हेमकुमार सिदार आदि छात्रसंघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!